Republic Day in UP: यूपी विधान भवन पर फहराया तिरंगा, सीएम योगी बोले- ये पर्व राष्ट्र को मजबूत करते हैं
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Republic Day in UP: आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश की राजधानी में कर्तव्यपथ पर परेड के साथ भवय कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही देश के सभी राज्यों में भी कार्यक्रम हुए। उत्तर प्रदेश में भी विधान भवन के साथ परेड हुई। सीएम योगी ने परेड की सलामी ली।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath attended the Republic Day celebrations at Lucknow today pic.twitter.com/KnZHNdTMsb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 26, 2023
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को विधान भवन के सामने सैन्य बलों के साथ स्कूली बच्चों ने परेड में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े राजनेता और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को बधाई दी। साथ ही बसंत पंचमी के त्योहार की भी शुभकामनाएं दीं।
सीएम ने कहा था कि हमारी परंपराएं और त्योहार राष्ट्रवाद को मजबूत करने के मौके हैं। बसंत पंचमी का पर्व हमारी संस्कृति के गौरव और समृद्धि का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: