Rape in Train: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में आरोपी ने नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म (Rape in Train) किया। जानकारी होने पर किशोरी के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
माता-पिता की डांट के बाद घर छोड़कर से निकली
जानकारी के मुताबिक घटना 15 जनवरी की है। मूलरूप से झांसी की रहने वाली किशोरी को किसी बात पर उसके माता-पिता ने डांट दिया था। डांट से झुब्ध किशोरी अपना घर छोड़कर दादा के घर महोबा जा रहा थी। बताया गया है कि वह गलत ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन महोबा की जगह इटावा पहुंच गई। सभी यात्री यहां उतर गए, लेकिन अनजान जगह होने के कारण किशोरी ट्रेन की बोगी में बैठी रही।
बोगी की सफाई करने आया था रेलवे कर्मचारी
कुछ देर बाद रेलवे का एक कर्मचारी बोगी की सफाई करने पहुंचा। उसने किशोरी को बोगी में अकेला देखा तो कारण पूछा। इस पर किशोरी ने बताया कि वह महोबा के लिए ट्रेन में बैठी थी, लेकिन यहां पहुंच गई। इस पर आरोपी ने किशोरी की मदद की पेशकश की। अपने फोन से किशोरी की मां को फोन किया। उन्हें बताया कि सुबह तक किशोरी को वह झांसी पहुंचा देगा। इसके बाद आरोपी की नीयत खराब हो गई।
बोगी को अंदर से लॉक करके किया रेप
इसके बाद आरोपी ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी ट्रेन के पूरी बोगी को अंदर से लॉक कर लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने से पहले फरार हो गया। सुबह किशोरी ने स्टेशन पर किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपने परिवार वालों से बात की और उन्हें इटावा स्टेशन पर बुलाया। माता-पिता उसे इटावा स्टेशन से लेकर घर पहुंचे। जहां किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।
परिवार के साथ फिर से पहुंची इटावा स्टेशन पहुंची किशोरी
घटना की जानकारी पर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने दोबारा इटावा पहुंच कर आरोपी के खिलाफ जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी जीआरपी आगरा मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि आरोपी की पहचान राज कपूर यादव के रूप में हुई है। वह इटावा स्टेशन के कैरिज एंड वैगन विभाग में कर्मचारी के पद पर तैनात है। आरोपी ने किशोरी की मां को कॉल करने के बाद अपना फोन बंद कर लिया था।
स्टेशन के पास से आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी जीआरपी ने बताया कि आरोपी को इटावा स्टेशन के पास माल गोदाम इलाके से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्स के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
49 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines