Rampur By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तीन सीटों पर उपचुनाव (UP By-Election) होने जा रहा है। मैनपुरी, रामपुर और मुजफ्फरनगर में पोलिंग पार्टियां भी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं। ऐसे में रामपुर की सदर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी आसिम रजा रविवार शाम को एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। बता दें कि समाजवादी पार्टी की ओर से पहले भी आरोप लगाते हुए बयान सामने आए हैं।
पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक रामपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। उनके बूथ एजेंटों पर निराधार कार्रवाई की जा रही है। उनके यहां छापेमारी करके गिरफ्तार किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने मांग की है कि यह चुनाव सेना की निगरानी में कराया जाए।
अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीट
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर की घटना को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘रामपुर उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी धरने पर बैठे हैं, क्योंकि शासन-प्रशासन मिलकर ऐसा कुचक्र रच रहा है कि सपा के समर्थक मतदान न कर सकें। चुनाव आयोग तत्काल सक्रिय हो और ईमानदारी से चुनाव कराने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की निष्पक्षता सुनिश्चित करे।’
शिवपाल यादव ने लगाया था ड्रोन से निगरानी का आरोप
आपको बता दें कि रविवार को प्रसपा के प्रमुख शिवपाल यादव ने भी योगी सरकार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि पुलिस और प्रशासन मिलकर सपा के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हमारे घरों और परिवार पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र की हत्या है। इससे पहले सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने भी चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
45 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines