Ramcharitmanas Row: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) की प्रतियां जलाने के मामले में जिलाधिकारी लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। मुकदमे में नामजदों में से दो के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है।
बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया था मुकदमा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से सत्येंद्र कुशवाहा और सलीम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया। 29 जनवरी को सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा समेत 10 अन्य लोगों का कथित तौर पर रामचरितमानस की प्रतियां जलाने का वीडियो वायरल हुआ था।
पांच की पूर्व में हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जलाने वाले प्रकरण के बाद सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 30 जनवरी को 10 में से पांच को गिरफ्तार किया गया था।
बताया गया है कि रामचरितमानस पर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन करते हुए आखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने प्रतियां जलाई थीं।
और पढ़िए –Karnprayag Sinking: जोशीमठ के बाद एक और बड़ी आपदा, कर्णप्रयाग में दरकने लगे मकान, खाली कराए सभी भवन
मुकदमे में इन लोगों के नाम थे शामिल
विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गरमा गया था। भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी की ओर से लखनऊ के पीजीआई थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
15 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines