Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक कॉलेज में चार सीनियर छात्रों ने एक जूनियर को हॉस्टल के कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा। इससे छात्र का कंधा पांच जगह से टूटा है।
पीड़ित परिवार वालों की शिकायत पर चारों छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कॉलेज ने भी चारों को निलंबित कर दिया है। जब पुलिस ने घटना का कारण जाना तो उनके भी होश उड़ गए।
कॉलेज ने चारों को निलंबित किया, मुकदमा दर्ज
नोएडा पुलिस ने बताया कि फरार चार छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन भी रैगिंग की इस घटना की आंतरिक जांच कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों पर आईपीसी की अन्य धाराओं के अलावा हत्या के प्रयास और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
नोएडा पुलिस के मुताबिक घटना 7 दिसंबर को सेक्टर-62 में जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में हुई थी। यहां बीटेक पहली साल के 19 वर्षीय छात्र को उसके गृह जनपद अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार ने मीडिया को बताया कि उनके बाएं कंधे में पांच फ्रैक्चर हैं, जिसके कारण उसकी सर्जरी करानी है।
पीड़ित का आरोप- अपना असाइनमेंट कराना चाहते थे
प्रथम वर्ष के छात्र ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि चारों आरोपी तृतीय वर्ष के हैं। आरोप है कि वे सभी लोग घटना वाली रात नशे में थे। नशे में उन्होंने पीड़ित छात्र के रूममेट को फोन करके उसे अपने कमरे में बुलाया। छात्र ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि वह उनका असाइनमेंट पूरा करे। इस पर छात्र ने मना कर दिया। उनसे कहा कि मुझे अपनी पढ़ाई पूरी करनी है।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने कहा कि नीचे देख कर बात करो और सर कहो। कुछ देर बात पीड़ित छात्र हॉस्टल में अपने कमरे में लौट आया। करीब ढाई बजे चारों सीनियर उसके कमरे में आए। रूममेट को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया। हॉस्टल वार्डन ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया।
फरार छात्रों को पकड़ने के लिए टीमें गठित
वहीं छात्रा के पिता ने 10 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराने के लिए सेक्टर-58 थाने में तहरीर दी। तहरीर में लिखा कि मेरा बेटा पिछले हफ्ते ही कॉलेज आया था। उन्होंने पुलिस और कॉलेज प्रशासन से आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नोएडा पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
3 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
4 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
4 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
5 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
14 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
22 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines