होने वाली भाभी पर दिल आया, प्यार में रोड़ा बने भाई को ठिकाने लगाया, पेड़ से लटकी मिली लाश

Raebareli young man Murdered his brother: युवक ने अपनी होने वाली भाभी के प्रेम में पड़कर अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और उसे आत्महत्या की शक्ल देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।

Raebareli Brother Murder News, Raebareli Crime News, Uttar Pradesh Crime News, Crime News, UP Crime, Hindi News, Raebareli News, Uttar Pradesh News

Raebareli young man Murdered his brother:उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने अपनी होने वाली भाभी के प्रेम में पड़कर अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और उसे आत्महत्या की शक्ल देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।

विज्ञापन

भाई के हत्या की साजिश

दरअसल, मृतक युवक रतिन की शादी तय हो चुकी थी। वह अपनी होने वाली पत्नी से अक्सर बातचीत किया करता था। इसी दौरान मृतक का छोटा भाई भी अपनी होने वाली भाभी से बातचीत करने लगा। छोटे भाई और भाभी के बीच हंसी मजाक से बातचीत की शुरुआत हुई। इस बीच बात करते-करते युवक को अपनी होने वाली भाभी से प्यार हो गया, जिसमें उसका बड़ा भाई दीवार बना हुआ था। इसके बाद युवक ने अपने बड़े भाई रतिन के हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन

शव को पेड़ से लटका दिया

इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी योजना बनाकर एक दिन अपने बड़े भाई के साथ खेत में शौच के लिए निकला। इस दौरान गांव के बगल में बने हुए तालाब के किनारे पीछे से उसने अपने बड़े भाई रतिन के सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने इस हत्या को आत्महत्या के रूप देने के लिए बड़ी ही चालाकी से उसके शव को पेड़ से लटका दिया।

विज्ञापन

हत्या का खुलासा होते ही लोगों के होश उड़ गए

पुलिस को घटना स्थल पर जो तथ्य मिले, उसमें कुछ चीजें संदिग्ध लगी। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, तो पता चला कि मृतक रतिन का विवाह जिस लड़की से तय था उसका रतिन के छोटे भाई से प्रेम संबंध था। पुलिस ने जब इस हत्या का खुलासा किया तो, आसपास के लोगों के होश उड़ गए क्योंकि हत्यारा कोई और नहीं मृतक का सगा भाई ही निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, रायबरेली के सालोन थाना क्षेत्र के देवली गांव में 20 अक्टूबर को एक युवक की पेड़ से लटकती लाश मिली थी। पहले तो लोगों ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो, घटना का खुलासा हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ