Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बच्चे को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही युवती से ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
पॉश इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात
घटना लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर की बताई जा रही है। हुसैनगंज इलाके की रहने वाली एक युवती चिनहट क्षेत्र में एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती है। वह शनिवार शाम को बच्चे को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। देर शाम वह ऑटो पकड़ने के लिए चिनहट फायर स्टेशन पर पहुंची। सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी कि तभी वहां एक ऑटो पहुंचा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1581915481983754241
ऑटो में पहले से बैठा था एक और युवक
ऑटो वाले ने चारबाग चलने के लिए कहा। युवती का आरोप है कि ऑटो में पहले से एक और युवक बैठा था। कुछ किलोमीटर चलने के बाद ऑटो चालक उसे सुनसान और अंधेरे रास्ते पर ले गया। युवती कुछ कर पाती इससे पहले आरोपियों ने उसे दबोच लिया। उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ बारी-बारी से तीन घंटे तक दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर सिर में मारी भारी वस्तु
युवती ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। युवती का कहना है कि आरोपी उसे रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। वह किसी तरह से थोड़ी आगे चल कर पहुंची, जहां उसे पुलिस की एक गाड़ी मिली। उसकी हालत काफी खराब थी। पुलिस की मदद से वह अपने घर पहुंची। अगले दिन युवती ने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
आरोपियों की तलाश में लगी हैं कई टीमें
लखनऊ की डीसीपी पूर्वी जोन प्राची सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines