लखनऊ में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटोवाले ने साथी के साथ मिलकर किया ये घिनौना काम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बच्चे को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही युवती से ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
घटना लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर की बताई जा रही है। हुसैनगंज इलाके की रहने वाली एक युवती चिनहट क्षेत्र में एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती है। वह शनिवार शाम को बच्चे को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। देर शाम वह ऑटो पकड़ने के लिए चिनहट फायर स्टेशन पर पहुंची। सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी कि तभी वहां एक ऑटो पहुंचा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1581915481983754241
ऑटो वाले ने चारबाग चलने के लिए कहा। युवती का आरोप है कि ऑटो में पहले से एक और युवक बैठा था। कुछ किलोमीटर चलने के बाद ऑटो चालक उसे सुनसान और अंधेरे रास्ते पर ले गया। युवती कुछ कर पाती इससे पहले आरोपियों ने उसे दबोच लिया। उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ बारी-बारी से तीन घंटे तक दुष्कर्म किया।
युवती ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। युवती का कहना है कि आरोपी उसे रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। वह किसी तरह से थोड़ी आगे चल कर पहुंची, जहां उसे पुलिस की एक गाड़ी मिली। उसकी हालत काफी खराब थी। पुलिस की मदद से वह अपने घर पहुंची। अगले दिन युवती ने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
लखनऊ की डीसीपी पूर्वी जोन प्राची सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: