UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित कांटी देवी जनता विद्यालय के 83 छात्रों और शिक्षकों को लेकर जा रही एक बस प्रयागराज से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदाबाद के भेस्की गांव के पास पलट गई। हादसे में दो छात्र अंकित और अनुराग (14 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से छात्र और शिक्षक घायल हैं।
बस में सवार थे छात्र, शिक्षक और स्टाफ
प्रयागराज के डीसीपी गंगानगर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में दो छात्रों अंकित और अनुराग की मौत हो गई है। जबकि पांच गंभीर घायल छात्रों का इलाज चल रहा है। बाकी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ सदस्यों को जौनपुर में उनके मूल स्थान पर वापस भेज दिया गया है।
टूर पर प्रयागराज जा रहे थे बच्चे
पुलिस ने बताया कि बस में आठ शिक्षक, 35 छात्राएं और 40 छात्र सफर कर रहे थे। वे प्रयागराज के आनंद भवन आ रहे थे। यहां के आनंद भवन और जवाहर तारामंडल को देखने के बाद प्रतापगढ़ स्थित मानगढ़ जाने वाले थे। बताया गया है कि बस में कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्र बैठे थे।
बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
सुबह बस हंडिया से प्रयागराज की ओर जा रही थी, तभी सैदाबाद के भेस्की गांव के पास एक बाइक सवार संतोष अपने साथी सतीश के साथ सामने आ गया। बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाया, जिसके कारण बस पलट गई। हंडिया पुलिस ने हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इकलौता बेटा था अनुराग
हादसे में मरने वाले दो छात्रों में से एक अनुराग तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता ऑटो ड्राइवर हैं। अनुराग की बहन अनु भी बस में सफर कर रही थीं। वहीं दूसरा छात्र अंकित घोरहा सुरेरी गांव का रहने वाला था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और कक्षा 9 में पढ़ता था।
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
3 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
8 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
16 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
22 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines