UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने मां के सीने में गोली मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पिता को भी गोली मार दी।
सूचना पर स्थानीय चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उस पर पिस्टल तान दी। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
दोनों भाइयों के झगड़े को शांत कराने आई थी मां
घटना प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र की है। यहां मामा-भांजा तालाब के रहने वाले लालचंद्र जायसवाल (50 वर्ष) इलाके में किराने और फुटवियर की दुकानें चलाते हैं। उनके दो बेटे रितेश और रिंकू हैं। बताया गया है कि बुधवार को दोनों भाइयों रितेश और रिंकू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। काफी देर से झगड़ा होने पर मां कुसुम देवी उन्हें शांत कराने के लिए पहुंची।
पिता की पिस्टल से की अंधाधुंध फायरिंग
तभी गुस्से में रितेश ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और मां के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने रितेश को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान एक गोली उनके हाथ में भी लगी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर चौकी प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने दरोगा पर भी पिस्टल तान दी।
चौकी इंचार्ज को पीछे हटना पड़ा
इस पर चौकी इंचार्ज को पीछे हटना पड़ा। फिर आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और अंधाधुंध फायरिंग की। चौकी इंचार्ज ने घटना के जानकारी थाना प्रभारी, सीओ और वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना पर भारी संख्या में फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से कारतूसों के खोखे औऱ आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पत्नी के जाने के बाद आया तनाव में
परिवार और आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले रितेश की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह तनाव में है। आए दिन घर में बवाल करता है। वहीं पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
33 mins agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
3 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines