Uttar Pradesh News in Hindi: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस ने छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब इन लुटेरों की कुंडली खंगाली तो होश उड़ गए। सभी आरोपी प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज, एनडीए समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से लूट के माल समेत हथियार भी बरामद किए हैं।
19-24 साल है सभी की उम्र
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज की फाफामऊ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रांस गंगा क्षेत्र 19-24 साल के आयु वर्ग के कथित रूप से छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गंगा कछार इलाके में 9 नवंबर को एक घर से एसयूवी गाड़ी, बाइक, नगदी और लाखों रुपयों के जेवरात की लूट हुई थी।
प्रयागराज पुलिस ने बताया कि अपने एक रूममेट पर 3.50 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए लूट की वारदात कर डाली। इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि इन सभी की जीवनशैली आलीशान थी। लूट से आने वाले पैसों से शौकमौज करना चाहते थे। इसलिए सभी ने मिलकर लूट करने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने इलाके में रैकी करना शुरू कर दिया।
हथियार और लूट का माल बरामद किया
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन कुमार (बीएड), सुशील उपाध्याय (आईटीआई अपरेंटिस), शिव उपाध्याय उर्फ तरुण कुमार (इंटरमीडिएट), अनुपम राय (ग्रेजुएट), हर्ष सिंह (इंटरमीडिएट), और देवेंद्र कुमार मिश्रा (आईटीआई अपरेंटिस) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी सिविल सर्विसेज और एनडीए की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस ने उनके पास से 0.315 बोर की तीन देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, एक एसयूवी, दो मोबाइल, एक बाइक, सात हजार रुपये नकद और लूट के जेवर बरामद किए हैं। प्रयागराज के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि आठ युवकों का एक गिरोह पकड़ा गया है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र हैं, जो लूट की घटना में शामिल हुए थे। सभी का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
56 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines