हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dengue in UP: मरीज को प्लाज्मा की जगह चढ़ा दिया 'मौसमी का जूस'! डिप्टी सीएम ने दिए ये सख्त आदेश

विज्ञापन

Dengue in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में डेंगू के केस (Dengue Cases) बढ़ते जा रहे हैं। हर जिले में रोजाना इनकी संख्याओं का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। वहीं जालसालों ने भी अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

यूपी के प्रयागराज में प्लाज्मा के नाम पर मरीज को मौसमी का जूस देने की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार वालों ने इसकी शिकायत की है। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

फर्जी ब्लड बैंक मामले में कई हिरासत में लिए

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आईजी प्रयागराज, राकेश सिंह ने कहा कि डेंगू के मरीजों को नकली प्लाज्मा सप्लाई किए जाने की रिपोर्ट की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक फर्जी ब्लड बैंक का भी भंडाफोड़ हुआ था। मरीजों के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि उन्हें प्लाज्मा की जगह मौसमी का जूस दिया था। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – हिमाचल के लिए AAP ने जारी की 54 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

फर्जी प्लाज्मा मामले में होगी कड़ी कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एएनआई को बताया कि हमने सीएमओ की अध्यक्षता में एक टीम बनाई है। टीम को मौके पर भेजा है। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में डेंगू के मरीज को फर्जी प्लाज्मा सप्लाई किए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बीजेपी विधायक ललन पासवान का विवादित बयान, कहा- ‘मुस्लिम लक्ष्मी जी को नहीं मानते तो क्या वह करोड़पति नहीं ‘

एक ही गांव में मिले डेंगू के 35 केस

मुरादाबाद के सीएमओ डॉ एमसी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद जिले के एक गांव में डेंगू के 35 मामले सामने आए हैं। इलाज के बाद मरीज ठीक हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इसके अलावा टीमें अलग-अलग गांवों का दौरा कर रही हैं। डेंगू को लेकर जिले के हालात पर नजर रखे हुए हैं। जिले में अब तक डेंगू के कुल 62 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बताई थी स्थिति

मेरठ के जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर में डेंगू के 39 मामले सामने आए। इनमें से 33 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 4 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमारी टीमें लोगों को डेंगू के प्रति सावधानी बरतने का निर्देश दे रही हैं। बता दें कि बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी राज्य में डेंगू को लेकर स्थिति बताई थी।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola