यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के दिवाला गांव में गुरुवार को पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घरों में आग लगा दी। हालात संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला बोल दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर कोटड़ी थाने से 6 पुलिसकर्मी पहुंचे। तभी गांव के कुछ लोग, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे, अचानक पुलिस पर टूट पड़े।
भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका, इसके साथ ही लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों का चल रहा है इलाज
इस हमले में दो पुलिसकर्मी हरीश और बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले अरनोद अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, मिर्च पाउडर से हमला और घरों में आगजनी के दृश्य साफ दिख रहे हैं।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल, हालात को काबू में करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें- यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, 7 डॉक्टरों को किया बर्खास्त
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
8 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
9 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
16 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
17 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
17 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
18 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
19 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines