थाने पहुंची लूडो में खुद को दांव पर लगाने वाली महिला, कर दिया बड़ा दावा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले से लूडो खेलने के लिए महिला के खुद को दांव पर लगाने वाले में अब एक नया मोड़ आ गया है। यह मामला खबरों में आने के बाद जब पुलिस ने महिला से संपर्क किया तो कहानी ही पलट गई।
पुलिस अब सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के बारे में पोस्ट करने वाले पति की तलाश में जुट गई है। बता दें कि दो दिन पहले ही एक खबर आई थी कि एक महिला ने लूडो खेलते समय खुद की बाजी लगा दी थी और वह हार गई थी।
मीडिया में आई खबरों पर गौर करें तो घटना प्रतापगढ़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकली मुहल्ले की बताई गई थी। कहा गया था कि यहां एक महिला लूडो खेलने की आदी है। वह नियमित रूप से अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेलती थी। महिला का पति पिछले करीब छह माह से राजस्थान के जयपुर में नौकरी कर रहा है। एक दिन महिला अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेल रही थी।
महिला के पति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि दोनों पैसों से लूडो खेलते थे। एक दिन महिला के पास पैसे खत्म हो गए तो महिला ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए खुद को बाजी में दांव पर लगा दिया। इसके बाद महिला हार गई। इस हार के बाद महिला ने फोन पर अपने पति को पूरी बात बताई।
पीड़ित पति ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हुआ। महिला का नाम रेणू बताया गया था। यह मामला जब सुर्खियों में आया तो पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने कहा कि जुआ मैं नहीं बल्कि शिकायत करने वाला उसका पति खेलता है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जब महिला के घर पर जाकर देखा तो वह झाड़ू-पोंछा लगाकर अपना गुजारा करती मिली। पुलिस अब शिकायत करने वाले पति की खोज में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: