UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चल रहे मैनपुरी लोकसभा उपपुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। डिंपल यादव की भारी मतों से बढ़त के बीच शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है।
मुलायम सिंह के निधन के बाद एक जुट हुआ परिवार
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान चाचा शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। वहीं अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद परिवार फिर से एक जुट हुआ। इसी दौरान मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ चाचा शिवपाल यादव के घर पहुंचे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1600772390921068549
अब कार पर होगा सपा का झंडाः शिवपाल यादव
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवपाल यादव ने बताया कि हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। अब वर्ष 2024 में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। आज से (कार पर) समाजवादी पार्टी का झंडा होगा।
बहु को जिताने के लिए जी-जीन से जुटे शिवपाल
इसके बाद शिवपाल यादव जीजान से बहू डिंपल को जिताने के लिए उपचुनाव में जुट गए। बताया गया है कि जिस जसवंतनगर सीट से शिवपाल यादव विधायक हैं, वहां डिंपल यादव को भारी मतों का साथ मिला है। वर्तमान में मैनपुरी में काउंटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक डिंपल यादव को अब तक 4,68,810 लाख वोट मिल चुके हैं।
डिंपल से मिलने पहुंचीं चाची
इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने दोनों के विलय का ऐलान किया है। इसके बाद सैफई परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय शिवपाल यादव की पत्नी डिंपल से मिलने के लिए भी पहुंची थीं।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
15 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
15 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
18 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
19 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
21 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines