उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर इन दिनों चर्चाओं में हैं। इसी बीच मंगलवार को गुर्जर फटे कुर्ते में लखनऊ पहुंच गए और यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया।
‘योगी सरकार में आसुरी शक्तियां सक्रिय ‘
नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि वे न्याय के लिए भटक रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई विधायक पार्टी से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में कुछ ऐसी आसुरी शक्तियां हैं, जो मेरी बात मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। विधायक ने सीएम योगी से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि मैंने 50,000 गाय कटने की शिकायत योगीजी से की। यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। इसी के चलते पुलिस ने लोनी (गाजियाबाद) में रामकथा रुकवा दी। मेरी गिरेबान पकड़कर कुर्ता फाड़ दिया। कलशयात्रा लेकर जा रही महिलाओं के साथ बदतमीजी की और कलश भी फोड़ दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक नंदकिशोर गुर्जर फटा कुर्ता पहनकर बैठे। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी बात नहीं सुनी जाती तब तक ऐसे ही रहेंगे।
‘परंपरागत यात्रा में अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती’
विधायक गुर्जर का कहना है लोनी में जो कलश यात्रा निकाली जा रही थी वो एक परंपरागत यात्रा थी, जिसे बसपा के समय (2010) से निकाला जा रहा है। परंपरागत यात्रा में अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कराने के लिए लखनऊ से किसी अधिकारी ने फोन करके कहा था। इसके बाद कलश यात्रा के दौरान पुलिस ने मेरे कुर्ते फाड़े, मेरा गिरेबान पकड़ा, हमारी माता और बहनों पर लाठियां बरसाई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जिस पर फूल बरसाए जाते हैं, वहां लाठियां बरसाई गई।
‘मेरा नार्को टेस्ट करा लिया जाए’
उन्होंने कहा, ‘मैंने प्रदेश अध्यक्ष को साक्ष्य दे दिए हैं और पूरी सच्चाई बताई है।’ नंदकिशोर गुर्जर ने आगे कहा कि प्रदेश में बैठे कुछ अधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी के सामने मुझे लेकर अलग नैरेटिव सेट कर दिया है। अधिकारियों ने नेताओं और विधायकों को लेकर एक नैरेटिव सेट कर दिया है कि मंत्री और विधायक बेइमान हैं और बाकी अधिकारी इमानदार हैं, उसी पर सब कुछ चल रहा है। मैं दिल्ली का आदमी नहीं हूं, मैं सिर्फ बीजेपी का आदमी हूं, चाहे तो मेरा नार्को टेस्ट करा लिया जाए।
‘लोनी में दंगा करने की औकात नहीं’
विधायक गुर्जर ने कहा कि सीएए को लेकर लखनऊ में दंगे हुए, लेकिन लोनी में दंगा कराने की किसी की औकात नहीं है। उन्होंने कहा कि लोनी मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, लेकिन वहां किसी की हिम्मत नहीं है और ना ही मैं दंगा होने दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का था और हमेशा रहूंगा। मैं 1989 से आरएसएस का स्वयंसेवक हूं। गुर्जर ने आगे कहा, ‘अगर राणा सांगा को गद्दार कहा गया है, तो ऐसे लोगों को चौराहे पर फांसी होनी चाहिए। कुछ निकम्मे लोग हैं, जिन्हें बाहर से फंडिंग होती है। वरना यहां कोई दंगा नहीं होता।’ राणा सांगा पर दिए गए मौलाना तौकीर रजा के बयान पर नंदकिशोर गुर्जर ने कहा ऐसे लोगों को फांसी दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा हिंदुस्तान में एक भी मुसलमान नहीं है, सारे ही हिंदू हैं। सारे हमारे भाई ही हैं और ये सब 300 साल के अंदर हुआ है।
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 mins ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
51 mins agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
14 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
20 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines