---विज्ञापन---

यूपी में इंसाफ न मिलने पर महिला गोमती नदी में कूदी, 2 महीने पहले पति ने किया था सुसाइड

लखनऊ में इंसाफ न मिलने पर एक महिला ने गोमती नदी में कूदकर जान दे दी। 2 महीने पहले ही महिला के पति ने भी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। कविता पिछले करीब दो महीने से अपने पति के प्रकरण को लेकर थाने के चक्कर काट रही थी। आरोप है कि कार्रवाई न होने पर कविता ने गोमती नदी में कूदकर जान दी है। पढ़ें मनोज पाण्डेय की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इंसाफ न मिलने पर एक महिला ने गोमती नदी में कूदकर जान दे दी। 2 महीने पहले ही महिला के पति ने भी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले करीब 2 महीने से थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में महिला ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

जज और उनकी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप

लखनऊ में रिटायर्ड जज की पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर 2 महीने पहले शेफ महेश निषाद ने आत्महत्या कर ली थी। दरअसल, रिटायर्ड जज अनिल श्रीवास्तव के घर होली पर 6.30 लाख रुपये की चोरी हो गई थी। इसका पता चलने पर जज ने महेश को फोन करके घर बुलाया था लेकिन होली का त्यौहार होने की वजह वो उस दिन जा नहीं पाया। अगले दिन अनिल सीधे महेश के घर पहुंचे। महेश और उसकी पत्नी कविता को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए। देर रात उसकी पत्नी को घर भेज दिया, लेकिन महेश घर नहीं लौटा।

---विज्ञापन---

सर्वेंट क्वार्टर में घायल मिला युवक

कविता और उसके परिवार को महेश की चिंता हुई। कविता अपने परिवार के साथ जज के घर पहुंच गई, लेकिन महेश का पता नहीं चला। अगले दिन महेश जज के सर्वेंट क्वार्टर में घायल पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी मौत हो चुकी थी। महेश ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो को उसने जज की पत्नी वंदना श्रीवास्तव को भेजा था। परिवार का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर महेश ने आत्महत्या की थी। इसके बाद रिटायर्ड जज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इंसाफ न मिलने पर की आत्महत्या

कविता पिछले करीब दो महीने से इस प्रकरण को लेकर थाने के चक्कर काट रही थी। आरोप है कि कार्रवाई न होने पर कविता ने गोमती नदी में कूदकर जान दी है। कविता वर्तमान में अपने दो छोटे बच्चों के साथ लखनऊ के सिंकदर नगर में भाई के पास रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2025 09:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola