Up News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले में दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। यहां शराब के कारण रिश्तों का कत्ल हुआ। एक वारदात में मां और नाबालिग बेटे ने अपने शराबी पिता को मौत के घाट उतार दिया। तो वहीं दूसरी वारदात में शराबी बेटे ने मां को ही दराती से काट डाला। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
शराब के लिए बेच दिया खेत
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के गजरौला इलाके में शुक्रवार देर रात एक शराबी व्यक्ति की उसकी पत्नी और 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने कथित रूप से हत्या कर दी। मरने वाले शख्स की पहचान तेजपाल के रूप में हुई है। सामने आया है कि तेजपाल ने शराब के चक्कर में अपना करीब 4 एकड़ खेत भी बेच दिया। बताया गया है कि वह शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी को पीटता था।
नशे में पत्नी को पीट रहा था शख्स
आरोप है कि शुक्रवार रात को तेजपाल शराब के नशे में घर लौटा। घर आते ही पत्नी को पीटने लगा। नाबालिग बेटे ने जब उसका विरोध किया तो पिते ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी और बेटे ने पति की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
जिले के सीओ सिटी सतीश शुक्ला ने बताया कि एक शख्स को उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे ने मार डाला है। यह घटना तब हुई जब शख्स शराब के नशे में अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था। अधिकारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
शराब के लिए पैसे न देने पर मां का कत्ल
दूसरा मामला भी पीलीभीत जिले का है। जानकारी के मुताबिक यहां के बरखेड़ा क्षेत्र के सिसैया गांव में शनिवार को एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर दरांती से अपनी मां की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सात भाइयों में सबसे छोटा है।
हत्या कर फरार हुआ बेटा
शराब पीने का आदी है। शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर उसने अपनी मां पर हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। विधिक कार्रवाई कर उसे पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
3 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
4 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
9 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines