Pilibhit News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी मौत के बाद अब एक वीडियो और सुसाइड नोट सामने आया है, जो उसने मरने से पहले बनाया था। वीडियो में युवक ने खुद को फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला और उसके परिवार के बारे में कई बातें भी कही हैं।
अभी पढ़ें – कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत के बाद नहीं थम रहा आक्रोश, अब बच्चों ने ऐसे जताया विरोध
वीडियो बनाने के बाद लगा ली फांसी
जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय नरेंद्र कुमार ने सुसाइड नोट में दावा किया है कि वह महिला से प्यार करता था, लेकिन उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसके बाद गले में फंदा बांधने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नरेंद्र को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि महिला उसके पीछे पड़ी थी।
एक हफ्ते तक खेतों में छिपा रहा था
युवक ने कहा कि जब मैंने उसे फटकार लगाई तो उसने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। मैंने गिरफ्तार होने के डर से गन्ने के खेतों में एक सप्ताह से ज्यादा समय बिताया। महिला के झूठे दावों ने मेरे आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई। मैं इस घटना के बाद मानसिक तौर पर प्रभावित हुआ। वीडियो में उसने महिला और उसके परिवार को दोषी ठहराया। साथ ही अपने परिवार से माफी भी मांगी।
अभी पढ़ें – Dengue in UP: मरीज को प्लाज्मा की जगह चढ़ा दिया ‘मौसमी का जूस’! डिप्टी सीएम ने दिए ये सख्त आदेश
युवक के पिता ने भी दर्ज कराया मुकदमा
इसके बाद नरेंद्र के पिता सेवा राम ने उक्त महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वहीं सुसाइड नोट और वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीलीभीत पुलिस ने महिला समेत आठ अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
40 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
10 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines