UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के जहानाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण के बाद दुष्कर्म किया गया। मामला यहीं नहीं थमा। आरोप है कि आरोपी पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को जहर पिला दिया। गंभीर हालत में उसका इलाज तल रहा है।
एक जनवरी की सुबह हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक घटना 1 जनवरी की तड़के की है। आरोप है कि पड़ोसी कमल जबरन उसके घर में घुस गया। किशोरी का मुंह बंद करके अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
पहले किशोरी फिर मां को पीटा
पुलिस ने शिकायत के हवाले से कहा कि जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा गया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने किशोरी को जहर पीने के लिए मजबूर किया। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि जब उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उसकी मां को चोटें आई हैं।
निजी अस्पताल में किशोरी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी ने यह भी आरोप लगाया है कि जहानाबाद पुलिस ने शुरू में उसकी शिकायत नहीं सुनी। मां ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, घर पर लगा ताला
इस मामले में जहानाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रभाष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कमल, उसके भाई संजू, बहन शीतल, मां माया देवी और पिता सत्यपाल के खिलाफ मंगलवार शाम को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
9 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines