---विज्ञापन---

Phulpur Bypoll Election Result : फूलपुर बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल आगे, मुस्तफा सिद्दीकी पिछड़े

Phulpur Bypoll Election Result : फूलपुर विधानसभा सीट से साल 2017 और साल 2022 में भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली थी, 2024 उपचुनाव में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? देखें पल-पल का लाइव अपडेट...

---विज्ञापन---

Phulpur Bypoll Election Result : उत्तर प्रदेश की फूलपुर विधानसभा सीट पर 8 बजे से उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई। प्रदेश की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उसमें से एक फूलपुर की सीट भी शामिल है। फूलपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आती है। इस विधानसभा सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला वोटरों ने 20 नवंबर को ही EVM में कैद कर दिया था।

इस सीट से समाजवादी पार्टी के मुस्तफा सिद्दीकी और भारतीय जनता पार्टी के दीपक पटेल के बीच मुकाबला था। दीपक पटेल को 78289 वोट मिले जबकि मुस्तफा सिद्दीकी को 66984 वोट मिले। सपा कैंडिडेट को करीब 11 हजार 305 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।

---विज्ञापन---

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव का ताजा अपडेट 

12: 45 बजे :  फूलपुर में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल आगे चल रहे हैं। दीपक को अब तक 42520 मत मिले हैं जबकि सपा के मुस्तफा सिद्दीकी को 38269 वोट मिले हैं।

12 : 40 बजे : फूलपुर में मतगणना के दौरान सपा और बीजेपी के पोलिंग एजेंट आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद कुछ देर के लिए मतगणना रोकी गई थी लेकिन फिर बहाल कर दी गई है।

---विज्ञापन---

11 : 50 बजे : फूलपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पीछे, भाजपा 2097 वोटों से आगे

11: 00 बजे : भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 14770 (+ 1831) वोटों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

10: 15 बजे :  फूलपुर विधानसभा सभा से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल एक बार फिर आगे निकल गए हैं । इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी सपा तो कभी भाजपा आगे चल रही हैं।

किसमें हैं टक्कर?

फूलपुर विधानसभा सीट से वैसे तो कुल 12 उम्मीदवार हैं लेकिन माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। एक तरफ जहां भाजपा ने दीपक पटेल को टिकट दिया है तो समाजवादी पार्टी की तरफ से मुस्तफा सिद्दीकी को मैदान में उतारा गया है।

---विज्ञापन---

इससे पहले किसे मिली थी जीत?

साल 2012 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सईद अहमद ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2017 और साल 2022 में इस विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पटेल जीत चुके हैं। 2022 में भारतीय जनता पार्टी से प्रवीण कुमार पटेल ने समाजवादी पार्टी के मुर्ताजा सिद्दीकी को 2732 वोटों के मार्जिन से हराया था।

फूलपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए सभी मुख्य पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खारिज कर दिया था। 10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। यह नारा चर्चाओं में आया था। सीएम योगी ने ये नारा फूलपुर में ही दिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 06:49 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola