Uttar Pradesh Opinion Poll: देश में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी पार्टियां अपनी रणनीति पर काम कर रही हैं। लेकिन, गठबंधन की बात करें तो एक तरफ कांग्रेस की अगुवाई वाला INDIA है, तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन है।
लोकसभा चुनाव में दोनों ही गठबंधन अलग-अलग राज्यों में अलग रणनीति और अलग-अलग समीकरण को लेकर मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश को लेकर दोनों ही गठबंधन कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। दोनों की निगाहें 80 लोकसभा वाले यूपी पर है, जिसके बूते दोनों में से कोई भी गठबंधन दिल्ली की गद्दी तक पहुंचने का आसान रास्ता बना सकता है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें –क्या हारकर भी बाजीगर कहलाएगा विपक्ष INDIA, जानें क्या है अविश्वास प्रस्ताव और लोकसभा में लाने का मकसद?
एनडीए 2014 वाला परिणाम दोहराती दिख रही
इस बीच, उत्तर प्रदेश में हुए एक सर्वे ने INDIA गठबंधन की नींद उड़ा दी है। एक निजी न्यूज चैनल की ओर से कराए गए सर्वे में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। सर्वे के मुताबिक, यूपी में एक बार फिर पीएम मोदी और सीएम योगी का जादू चलता नजर आ रहा है। इस बार फिर यहां भाजपा गठबंधन 2014 के परिणाम को दोहराती दिख रही है।
भाजपा यूपी की 70 सीटों पर दर्ज कर सकती है जीत
सर्वे के मुताबिक, भाजपा गठबंधन सीटों के साथ-साथ वोट शेयरिंग में भी बढ़त बनाती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा यूपी में 70 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, एकजुटता का दावा करने वाला INDIA गठबंधन सिर्फ 7 सीट जीतता दिख रहा है। वहीं, बची तीन सीटें भाजपा के सहयोगी दलों के खाते में जाती दिख रही है।
सर्वे में दावा- यूपी में INDIA गठबंधन का कोई प्रभाव नहीं
सर्वे में दावा किया गया है कि यूपी में INDIA गठबंधन का कोई भी प्रभाव नहीं है। हालांकि गठबंधन में कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी और आरएलडी जैसी यूपी की राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं। सर्वे की सबसे चौंकाने वाली बात ये कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भी बसपा का खाता नहीं खुलता दिख रहा है। बता दें कि मायावती की पार्टी बसपा न तो INDIA गठबंधन में है और न ही एनडीए में। पिछले चुनाव में बसपा ने 10 सीटों पर कब्जा किया था।
2019 के मुकाबले सीटों में होगी बढ़ोतरी?
सर्वे के मुताबिक, एनडीए गठबंधन में भाजपा को 70, अपना दल (एस) को 2 और सुभासपा को 1 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, INDIA गठबंधन में शामिल सपा को 4, कांग्रेस को 2 और आरएलडी को एक सीटें मिलती दिख रही है। बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी की 80 में से 71 और 2019 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
सर्वे की मानें तो एनडीए गठबंधन को 52 फीसदी, INDIA गठबंधन को 28 फीसदी, बीएसपी को 11 और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines