---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Uttar Pradesh: यूपी में बनेंगे 2 बड़े नॉर्थ-साउथ हाईवे कॉरिडोर, नेपाल सीमा से वाराणसी-प्रयागराज तक बढ़ेगी शानदार कनेक्टिविटी! इन 12 जिलों की चमकेगी किस्मत

UP North-South Highway Corridor: यूपी में जल्द ही 2 नए कॉरिडोर का काम शुरू होने वाला है, जो राज्य के विकास में बड़ा योगदान देंगी. इन दोनों कॉरिडोर के मदद से नेपाल सीमा, वाराणसी और प्रयागराज के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और इन रूट पर पड़ने वाले 12 जिलों के विकास में बड़ा उछाल आएगा. आइए जानते हैं इन नए प्रॉजेक्ट्स के बारे में.

UP News: उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क के बीच अब दो नए नॉर्थ-साउथ हाईवे कॉरिडोर की तैयारी शुरू हो गई है. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पूर्वांचल और नेपाल सीमा से जुड़े कई जिलों की तस्वीर बदल सकती है. बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, यात्रा, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इन दोनों कॉरिडोर के कुछ हिस्सों के निर्माण को मंजूरी दे दी है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके बाद जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होने की संभावना है. अधिकारियों के मुताबिक इन हाईवे प्रोजेक्ट्स से करीब 12 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा और कई पिछड़े इलाके फोरलेन सड़क नेटवर्क से जुड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: NCR वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! GDA की नई योजना ‘अपनी जमीं अपना आसमान’, गाजियाबाद

---विज्ञापन---

कॉरिडोर-1: कुशीनगर-वाराणसी कॉरिडोर

पहला कॉरिडोर कुशीनगर से शुरू होकर देवरिया और गाजीपुर होते हुए सीधे वाराणसी को जोड़ेगा. करीब 220 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का उद्देश्य धार्मिक और व्यापारिक शहरों के बीच की दूरी को कम करना है. पीडब्ल्यूडी द्वारा कसया-देवरिया (31.5 किमी) और देवरिया-बरहज (21.75 किमी) मार्ग का निर्माण 342 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा. बता दें कि दोहरीघाट-गाजीपुर-वाराणसी खंड पहले से फोरलेन है, ऐसे में नए खंड के जुड़ने से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

इस रूट पर पड़ने वाले प्रमुख जिले और उनकी अहमियत:

  • कुशीनगर
  • देवरिया
  • मऊ (दोहरीघाट खंड के जरिए)
  • गाजीपुर
  • वाराणसी

कॉरिडोर-2: नेपाल सीमा पिपरी-प्रयागराज कारिडोर

दूसरा कॉरिडोर सामरिक और आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. यह सीधे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिपरी (सिद्धार्थनगर) को संगम नगरी प्रयागराज से जोड़ेगा. 295 किलोमीटर लंबा यह हाईवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को भी आपस में लिंक करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 107 किलोमीटर के तीन खंडो का काम PWD 642 करोड़ रुपये के लागत से करेगा, वहीं 123 किलोमीटर का काम सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्रालय(मोर्थ) 738 करोड़ की लागत से करेगा.

---विज्ञापन---

इस कॉरिडोर से लाभान्वित होने वाले जिले:

  • सिद्धार्थनगर (पिपरी-बर्डपुर-बांसी खंड)
  • बस्ती (सिद्धार्थनगर से प्रयागराज के रास्ते में)
  • संत कबीर नगर
  • अमेठी (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक के जरिए)
  • सुलतानपुर
  • प्रतापगढ़
  • प्रयागराज

2 साल में तैयार होगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों कॉरिडोर के निर्माण में PWD के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) मिलकर काम करेंगे. फिलहाल 62 किलोमीटर के शुरुआती काम के लिए 725 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है. साथ ही, अभी 235 किमी कार्य स्वीकृत किए जाना शेष है. अधिकारियों का लक्ष्य है कि अगले 2 साल के भीतर इन सड़कों पर गाड़ियां दौड़ने लगें.

क्या होगा आम जनता को फायदा?

इन हाईवे कॉरिडोर के निर्माण से पूर्वांचल के दर्जन भर जिलों की तस्वीर बदलने वाली है. बेहतर सड़कों का मतलब है, नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार के अवसर और प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल. नेपाल सीमा से लेकर प्रयागराज तक का यह नेटवर्क शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़कर यूपी को ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ बनाने के सपने को पूरा करेगा. जब दूर-दराज के गांव और कस्बे सीधे हाईवे से जुड़ेंगे, तो खेती-किसानी से लेकर छोटे उद्योगों तक सबको एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: [OUT] UPSC NDA 1 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-1 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in करें चेक

First published on: May 09, 2026 03:30 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola