UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने एक पॉश सोसाइटी (Cleo County Society) की महिला को नौकरानी के साथ मारपीट और उसे बंधक बनाकर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-121 की क्लियो काउंटी सोसायटी में रहने वाली शेफाली कौल को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय शेफाली कौल कथित रूप से एक वीडियो में दो दिन पहले अपनी 20 वर्षीय नौकरानी लिफ्ट से बाहर खींचते हुए दिखाई दी थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामला सामने आते ही कौल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं फेज- थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पेशे से वकील हैं शेफाली कौल
अधिकारी ने कहा कि शेफाली कौल पेशे से वकील हैं। उन्हें गुरुवार दोपहर स्थानीय कोर्ट में ले जाया गया। अपनी गिरफ्तारी से पहले कौल ने दावा किया था कि उसने नौकरानी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया था और न ही उसे उसकी मर्जी के खिलाफ घर में रखा था। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले नौकरानी के पिता के मुताबिक उनकी बेटी का कौल के साथ छह महीने का अनुबंध था, जो 31 अक्टूबर को खत्म हो गया।
मेरी बेटी को बंधक बनाया, मारपीट की- पिता
नौकरानी के पिता ने आरोप लगाया था कि एग्रीमेंट खत्म होने के बाद मेरी बेटी उस जगह को छोड़ना चाहती थी, लेकिन कौल उसे जाने नहीं दे रही थी। आरोप है कि उसने मेरी बेटी को अपने घर में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ मारपीट की और गालियां दीं।
पीड़ित पिता ने कहा कि सोसायटी की चौथी मंजिल पर फ्लैट है। सोमवार को बेटी दुपट्टे के सहारे फ्लैट से निकलने की कोशिश की थी। इसके बाद महिला ने उसके साथ बुरा व्यवहार किया। पिता ने थाना पुलिस से मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
12 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
22 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
22 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines