Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में अवैध संबंधों (Illicit Relations) के चलते एक महिला ने ऐसा काम कर दिया कि हर कोई हैरान और परेशान है। मकान बनाने के लिए आए एक राजमिस्त्री को महिला अपना दिल दे बैठी। इसके बाद महिला ने राजमिस्त्री के साथ मिलकर ऐसा घिनौना खेल खेला कि पुलिस भी देखती रह गई। महिला के पति का शव पुलिस ने एक सेप्टिक टैंक (गटर) से बरामद किया है।
पत्नी और मासूम बेटे के साथ रहता था सतीश
घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज की है। यहां मूलरूप से बुलंदशहर जिले के रहने वाले सतीशपाल सिंह अपनी पत्नी नीतू और पांच साल के बेटे के साथ रहता था। सतीश यहां अपना घर भी बनावा रहा था। तभी अचानक वह 2 जनवरी को लापता हो गया। मामले की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस में सतीश की गुमशुदगी दर्ज कराई।
पति के लापता होते ही पत्नी गायब
पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। अचानक परिवार वालों ने बताया कि सतीश की पत्नी नीतू मकान में काम करने वाले राजमिस्त्री के साथ चली गई है। इस बात से पुलिस का माथा ठनक गया। पुलिस ने राजमिस्त्री की पहचान एटा निवासी हरपाल के रूप में की। पुलिस ने एक टीम भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की तो पुलिस के भी होष उड़ गए।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
आरोपी हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह मकान बनाने का काम करता है। सतीश के मकान मे काम करते समय उसकी पत्नी नीतू से उसके संबंध हो गए थे। उसे रास्ते से हटाने के लिए 2 जनवरी को दोनों ने सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में उसका शव छिपा दिया। आरोपियों ने शव पर काफी मात्रा में सीमेंट और पत्थर डाल दिए।
नीतू और एक मजदूर फरार
सेंट्रल नोएडा जोन डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर सतीश के शव को बरामद कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया का आरोपी नीतू और वारदात में शामिल मजदूर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। टीमें लगी हुई हैं।
(Ultram)
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
14 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines