Uttar Pradesh News in Hindi: नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) की सर्विस लेन पर ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में लॉ की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरियाणा और गुजरात के रहने वाले थे दोनों
नोएडा पुलिस के मुताबिक छात्रों की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी अक्षित भटनागर (23) और गुजरात के अहमदाबाद निवासी जय सिंह चौहान (24) के रूप में हुई है। दोनों ग्रेटर नोएडा के एक निजी लॉ कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्र थे। बताया गया है कि वह अपने संस्थान जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।
ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र पिछले चार साल से दिल्ली के लाजपत नगर में किराए पर फ्लैट में साथ रहते थे। रोजाना बाइक से अपने कॉलेज जाते थे। थाना सेक्टर-142 पुलिस की ओर से बताया गया है कि एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ है। प्रारंभिक जांच से पता चला है, छात्र बाइक पर थे। उन्होंने तेज गति से एक कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से टकरा गया।
असाइनमेंट जमा करने जा रहे थे दोनों
थाना प्रभारी ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। वाहन नंबर और अन्य पहचान पत्रों से दोनों छात्रों के परिवार वालों को जानकारी दी गई थी। वहीं छात्रों के दोस्तों ने बताया कि वह असाइनमेंट जमा करने के लिए कॉलेज जा रहे थे। पुलिस की ओर से बताया गया है कि बाइक पर एक ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने नहीं लगाया था।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines