Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर की ग्रेटर नोएडा पुलिस (greater Noida Police) ने चीन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने ट्रेडिंग एप के जरिए भारतीय नागरिकों से ₹ 100 करोड़ ठगे हैं। यूपी एसटीएफ ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक होटल से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों रवि नटवरलाल के साथी हैं। पूर्व में इनके कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी मिली है।
गूरो मीडिया एप से लोगों को ठगा
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने एक होटल से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान फेंग चांगिन और हुआंग कुआन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपी नोएडा की एक कंपनी में काम भी करता है। आरोपी गूरो मीडिया एप के जरिए ठगी करते थे।
अभी पढ़ें – ढाई फीट के दूल्हे ने दिया शेरवानी और थ्री पीस सूट का नाप, दुल्हनिया पाने के लिए बेले हैं पापड़
ट्रेडिंग के जरिए मोटे मुनाफे का लालच देते थे
ग्रेटर नोएडा पुलिस और एसटीएफ ने दोनों चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद भारी मात्रा में चीनी, कोरियाई और कंबोडियाई मुद्रा बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भारतीय नागरिकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर ट्रेडिंग के झांसे में फंसाते थे। जब रकम उनके खाते में आ जाती थी तो आरोपी तकनीक के जरिए उस पर बढ़ा हुआ पैसा दिखाते थे, लेकिन जब पीड़ित उस रकम को निकालना चाहता था तो निकाल नहीं पाता था।
पुलिस ने ये सामान बरामद किया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 96 सक्रिय सिम कार्ड, 70 सक्रिय सिम कार्ड, दो लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन, गुरो मीडिया एप के 76 पर्चे, दो पासपोर्ट, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, चेकबुक और बैंक विवरण बरामद किया है। इतना ही नहीं 10,000 कोरियाई मुद्रा, 5,000 कंबोडियाई मुद्रा और भारी मात्रा में चीनी मुद्रा बरामद की गई। पुलिस अब इनके साथियों की तलाश में जुट गई है।
अभी पढ़ें – घटिया पाम ऑयल से नकली घी बनाने के कारखाने का पर्दाफ़ाश, खाए तो लीवर डेमेज होना तय
कई साथी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं
बता दें कि इस मामले में पूर्व में भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते थे। पहले जब इस मामले में नोएडा पुलिस से शिकायत की गई थी तो पुलिस ने भारत और चीन के कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में रवि नटवरलाल का नाम भी सामने आया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines