UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा पुलिस (Noida Police) ने दिल्ली के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी एसयूवी थार (SUV Thar) से एक नोएडा ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की थी। बुधवार को ये तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर हत्या का प्रयास, लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकने के लिए चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष लकड़ा (25), कवीश खन्ना (22) और आर्यन नेगी (22) के रूप में हुई है। चौथा आरोपी तरुण सिंह (24) फरार है।

विज्ञापन

https://twitter.com/noidapolice/status/1600432869570416643

सेक्टर-126 में ड्यूटी पर तैनात था पुलिसकर्मी

नोएडा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी आयुष मंगलवार को सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में चरखा गोल चक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात थे। तभी आरोपियों ने उन पर अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी आयुष ने थार को रुकने का इशारा किया, क्योंकि उसी दिशा से आ रहे अन्य वाहनों को भी रोक दिया गया था। इस पर थार चालक ने पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी और मौके से भाग गए। आरोप है कि घटना के बाद फिर से थार चालक वापस आए और दोबारा पुलिस कर्मी को चोट पहुंचाने की कोशिश की।

विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद पुलिस ने थाना सेक्टर-126 में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 327 (सरकारी कर्मचारी को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए चोट पहुंचाना), 337 (कठोर कृत्य के कारण मानव जीवन को खतरे में डालना), 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार चौथे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ