Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने करीब पांच साल बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने वर्श 2018 में 79 साल के एक बुजुर्ग से बीमा पॉलिसी रिन्यू (Insurance Policy Renew) करने के नाम पर 2.67 करोड़ रुपये की ठगी (Fraud) की थी। आरोपी तभी से फरार थे। बताया गया है कि इस मामले का मुकदमा वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था।
2005 में एक बड़ी निजी कंपनी से हुए थे रिटायर्ड
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले का खुलासा और आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें पिछले तीन साल से लगी हुई थीं। जानकारी के मुताबिक 79 वर्षीय व्यक्ति वर्ष 2005 में एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हुए।
पीड़ित के बैंक खाते से 14 खातों में भेजी रकम
उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि 2018 में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि उनकी बीमा पॉलिसी खत्म हो गई है। अगर वह अपनी पॉलिसी को चालू रखना चाहते हैं तो कुछ राशि का भुगतान कर दें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दो साल में उनके खाते से 14 अलग-अलग बैंक खातों में 2.67 करोड़ रुपये भेजे गए।
और पढ़िए –JNU के छात्रों का दावा- BBC Documentary की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया पथराव
यह भी पढ़ेंः Online Shopping Fraud: भारी छूट देखकर ना खाएं धोखा! जान लें बचाव के ये टिप्स
पुलिस ने पैसों के लेन-देन को ट्रैक किया
इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों पर जारी कराए गए सिम कार्डों से पीड़ित से बात कर रहे थे। इसके बाद टीम ने पैसों के लेनदेन के ट्रैक पर काम करना शुरू कर दिया। आखिरकार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्धों की पहचान करुणेश द्विवेदी और अनिल शर्मा के रूप में हुई। दोनों पंजाब के रहने वाले हैं।
मामले में अभी और होंगी गिरफ्तारियां
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के पांच साथियों की भी पहचान की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। संदिग्धों से जुड़े छह बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक धोखाधड़ी के पैसों की बरामदगी नहीं हो पाई है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
34 mins agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
4 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
5 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
5 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
7 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
17 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines