हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida Crime News: घर में फांसी के फंसे से लटका मिला नोएडा पुलिस का युवा सिपाही, सामने आई ये बड़ी वजह

विज्ञापन

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा पुलिस (Noida Police) में तैनात एक युवा सिपाही का शव उसके सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं अधिकारियों ने सिपाही की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आई वजह को देख पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में पत्नी के साथ रहता था

नोएडा के पुलिस उपायुक्त (मध्य) राम बदन सिंह ने बताया कि कांस्टेबल सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में अपने सरकारी आवास के अंदर लटका पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि उसने घरेलू क्लेश के कारण यह कदम उठाया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सिपाही अरुण कुमार (32) अपनी पत्नी के साथ सरकारी क्वार्टर में रहता था। 2011 बैच के थे। सिपाही अरुण कुमार मूलरूप से सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। नोएडा में पुलिस स्टोर के प्रभारी कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कमिश्नर समेत पुलिस अधिकारियों ने जताया शोक

घटना के बाद पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अतिरिक्त सीपी भारती सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए परिवार को सांत्वना दी। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत का कारण आया है। वहीं युवा सिपाही की मौत के बाद जिले में सनसनी फैल गई है।

अरुण की पत्नी ने बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर क्लेश हो गया था। इसके बाद उन्होंने कमरा बंद करके आत्मघाती कदम उठा लिया। पत्नी ने यह भी बताया कि पूर्व में वह कई बार विवाद के बाद जान देने की धमकी देकर कमरा बंद कर चुके थे, लेकिन इस बार उन्होंने आत्म हत्या कर दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें