UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस की तत्परता के चलते व्यक्ति को एक करोड़ रुपये का चपत लगने से बच गई। ब्रिटेन से अपनी बेटी की शादी में आया एक एनआरआई कैब में एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात और सामान से भरा बैग भूल गया। सूचना पर पुलिस की एक टीम ने गाजियाबाद में ऊबर कैब को खोज निकाला और चार घंटे में बैग समेत पूरा सामान बरामद कर लिया।
लंदन से ग्रेटर नोएडा आया है परिवार
जानकारी के मुताबिक निखिलेश कुमार सिन्हा अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं। वे अपनी बेटी की शादी में ग्रेटर नोएडा आए हैं। नोएडा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब वे गौर सिटी इलाके में सरोवर पोर्टिको होटल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आभूषणों और अन्य कीमती सामानों से भरा एक बैग गायब था। याद आया कि बैग कैब में रह गया है।
कैब की लाइव लोकेशन लेकर की खोज
स्थानीय थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि परिवार शाम करीब 4 बजे थाने पर पहुंचा। इसके बाद तुरंत कैब की तलाश शुरू की गई। पीड़ित परिवार ने कैब ड्राइवर का नंबर दिया। गुड़गांव स्थित ऊबर के कार्यालय से उसकी लाइव लाइव लोकेशन ली गई तो वह गाजियाबाद में मिली।
गाड़ी की डिग्गी में रखा था बैग
थाना प्रभारी ने बताया कि चार घंटे की तलाशी के बाद कैब चालक गाजियाबाद के लाल कुआं इलाके में मिला। कैब की डिग्गी में बैग रखा हुआ था, जिसमें सारा सामान सुरक्षित था। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे कैब की डिग्गी में बैग होने की जानकारी नहीं थी।
इसके बाद पीड़ित और उनके रिश्तेदारों ने ड्राइवर के सामने बैग को खोला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैग में रखे करीब 1 करोड़ रुपये के गहने सुरक्षित पाए गए। पूरे सामान को पीड़ित को सौंप दिया गया है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
54 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
14 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
17 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
23 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines