Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में शराब के नशे में पुलिस कमिश्नर (Noida Police Commissioner) से मजे लेना एक कैब ड्राइवर (cab driver) को भारी पड़ गया। सूचना पर हरकत में आई थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसके जवाब को सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए।
CUG नंबर पर किया था, पीआरओ ने उठाया
नोएडा के एडीसीपी अशुतोष द्विवेदी ने बताया कि एक प्राइवेट नंबर से नोएडा पुलिस कमिश्नर के सीयूजी नंबर पर कॉल आया था। कॉल कमिश्नर के पीआरओ ने उठाया। तब कॉल करने वाले ने खुद को सीएम का निजी सचिव बताया। कहा कि वह कमिश्नर से बात करना चाहता है। पीआरओ का कुछ शक हुआ। इसके बाद आरोपी ने कॉल को काट दिया और फिर एक के बाद एक तीन बार कॉल किया।
पीआरओ ने थाना पुलिस को दी सूचना
कमिश्नर के पीआरओ का शक गहराया तो उन्होंने थाना सेक्टर-39 को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद उन्होंने उस नंबर को ट्रेसिंग पर लगा दिया। कॉल करने वाले की लोकेशन सेक्टर-46 में मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई। कॉल एक कैब ड्राइवर ने की थी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना आई गई। उस वक्त आरोपी ने शराब पी रखी थी।
नशे में रोमांच करने की बात सुन पुलिस दंग
पुलिस ने जब उससे मामले की पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब ज्यादा पी ली। मजे लेने के लिए उसने इंटरनेट से नोएडा पुलिस कमिश्नर का नंबर निकाला और कॉल कर दिया। आरोपी की पहचान कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अलीगढ़ जिला का रहने वाले है। यहां छलेरा गांव में रह कर कैब चलाता है। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
48 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
57 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
6 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
16 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines