मंदिर में पिता को आया हार्टअटैक, अस्पताल ले जाते समय खाई में गिरी कार, जानें फिर क्या हुआ?
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में मंगलवार को एक शख्स को दिल का दौरा पड़ा। बेटा पिता को कार से अस्पताल लेकर जा रहा था तो कार खाई में जा गिरी। आखिरकार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बेटी और उसकी पत्नी घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा के दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यहां के बहलोलपुर गांव में रहने वाले भूप सिंह (58) अपने बेटे प्रदीप, बहू और 9 साल की पोती के साथ उत्तर प्रदेश के पचौता मंदिर में दर्शन करने गए थे। तभी प्रदीप के पिता भूप सिंह को दिल का दौरा पड़ा। यह देख प्रदीप और उसकी पत्नी के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने पिता को गाड़ी में बैठाया।
इसके बाद नोएडा के किसी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कार से दौड़ पड़े। बताया गया है कि एक्सप्रेसवे पर प्रदीप की कार अनियंत्रित हो गई। और रेलिंग तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। किसी ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार बुजुर्ग और प्रदीप की पत्नी की हालत खराब थी।
दादरी पुलिस ने बताया कि हादसे में प्रदीप की पत्नी और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप की पत्नी को नोएडा के अशोक अस्पताल ले जाया गया। जहां अब उनकी हालत स्थिर है। जबकि भूप सिंह को गाजियाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना ने सभी को हैरान भी कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: