UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार रात 16 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए थे। इसी क्रम में बुधवार को नोएडा की नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर (Commissioner of Police of Gautam Buddha Nagar) आईपीएस लक्ष्मी सिंह (IPS Laxmi Singh) ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पुलिस आयुक्त मुख्यालय पर उन्हें गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि नोएडा में महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिका है। यहां काफी संख्या में महिलाएं काम करती हैं।
तीन नई पुलिस कमिश्नरेट में भी तैनाती
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा और गाजियाबाद समेत तीन जिलों में बनाई गई नई पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्तों की तैनाती की गई है, तो वहीं नोएडा और वाराणसी के पुलिस आयुक्त भी बदले गए हैं। नोएडा के पूर्व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के तबादले के बाद सीनियर आईपीएस लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1597962845614116867
लोगों के साथ संवाद करके करेंगे काम
बुधवार को आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा हमें आम लोगों से संवाद बढ़ाकर उनके लिए काम करना है। बेहतर से बेहतर पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता होगी।
आगरा और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने भी संभाला पद
तबादलों के तहत आगरा और गाजियाबाद को नए पुलिस आयुक्त मिले हैं। आईपीएस डॉ. प्रीतिंदर सिंह को आगरा भेजा गया है तो वहीं अजय कुमार मिश्र को गाजियाबाद का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इन दोनों आईपीएस ने भी अपना-अपना पदभार संभाल लिया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines