UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरकारी अधिकारियों की एक टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वहीं मामले की वजह जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
नोएडा के एक बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गई थी टीम
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सरकारी अधिकारियों की एक टीम नोएडा के एक बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान में गई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अधिकारियों को चोटें भी आई हैं।
अतिक्रमण हटाकर लौट रही थी टीम, बरसाए पत्थर
नोएडा के अधिकारी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण और राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव का दौरा किया था। इसके बाद टीम जमीन पर से अवैध कब्जों को हटाने के लिए गई थी। इस दौरान कुछ लोग मौके पर जमा हो गए। जब टीम मौके से लौट रही थी तो इन्हीं लोगों ने पत्थर फेंके। इससे सरकारी वाहन के शीशे टूट गए।
सीसीटीवी फुटेज से और लोगों की हो रही पहचान
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई थी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं थी।
संबंधित खबरें
जातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
24 mins agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
1 hr agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
4 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
5 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
6 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
7 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines