नोएडा में सरकारी अधिकारियों की टीम पर हमला, पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया, वजह कर देगी हैरान

Sepoy held for thrashing man in road rage in Ghaziabad uttar pradesh hindi news
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरकारी अधिकारियों की एक टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वहीं मामले की वजह जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

नोएडा के एक बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गई थी टीम

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सरकारी अधिकारियों की एक टीम नोएडा के एक बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान में गई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अधिकारियों को चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाकर लौट रही थी टीम, बरसाए पत्थर

नोएडा के अधिकारी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण और राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव का दौरा किया था। इसके बाद टीम जमीन पर से अवैध कब्जों को हटाने के लिए गई थी। इस दौरान कुछ लोग मौके पर जमा हो गए। जब टीम मौके से लौट रही थी तो इन्हीं लोगों ने पत्थर फेंके। इससे सरकारी वाहन के शीशे टूट गए।

सीसीटीवी फुटेज से और लोगों की हो रही पहचान

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई थी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ