Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (Noida) स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Jewar International Airport site) के पास एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों में हवाईअड्डे की साइट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

हवाईअड्डे के काम में लगे कर्मचारी चाय पी रहे थे

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जेवर हवाईअड्डे के पास किशोरपुरा गांव में घटना हुई है। यहां अरविंद कुमार चाय की दुकान चलाता है। गुरुवार देर शाम हवाई अड्डे की साइट पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी यहां चाय पीने के लिए पहुंचे थे। तभी चाय की दुकान में रखा पांच किलो वाला सिलेंडर फट गया। तेज धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया

गांव वाले मौके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार अरविंद समेत सभी नौ घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायलों में चाय की अस्थायी दुकान वाला अरविंद और जेवर हवाई अड्डा स्थल पर काम करने वाले 8 मजदूर शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ