Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे किसानों के साथ सोमवार को गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीईओ की बैठक हुई। दोनों पक्षों में काफी जद्दोजहद के बाद किसानों ने आरोप लगाया कि तीनों प्राधिकरण किसानों और उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज कर रहे हैं। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।
जीरो प्वाइंट पर तीन दिन से धरना दे रहे हैं किसान
जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों से काफी संख्या में किसान ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि तीनों प्राधिकरणों ने किसानों से औने-पौने दामों पर जमीनें ले ली है और अब उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्हें समय से भुगतान भी नहीं किया है। किसानों के इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए थे।
अभी पढ़ें – गाजियाबाद में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की मौत, सामने आई बड़ी लापरवाही
किसानों ने रखीं ये मांगें
भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण किसानों का शोषण करने में लगे हैं। 64.7% अतिरिक्त मुआवजा, पुरानी आबादी को छोड़ने, आबादी की शिफ्टिंग कराने, 10% आबादी के भूखंड़ देने, नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा, किसानों के रोके गए मुआवजे का भुगतान समेत कई प्रमुख मांगें है।
अधिकारी पहुंचे थे धरना स्थल पर, नहीं बनी बात
बता दें कि किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से एसीईओ अमरदीप डुली, जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव, नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी और यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह समेत कई अधिकारी धरना स्थल पर किसानों से बात करने के लिए पहुंचे थे। बात करने के बाद अधिकारियों ने कहा कि कुछ मांगों का तत्काल समाधान हो सकता है, लेकिन बाकी मांगों के लिए वरिष्ठ अधिकारी और शासन से बात करनी होगी।
अभी पढ़ें – MP: हथियारों की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के तस्करों से जुड़े हैं तार
दोपहर में हुई हाईलेवल बैठक
वहीं मामले को बढ़ता देख सोमवार दोपहर बाद तीनों प्राधिकरण के सीईओ, किसानों और किसान नेताओं की हाईलेवल बैठक हुई। इसमें नोएडा की सीईओ ऋतु माहेश्वरी भी मौजूद रहीं। यहां भी किसान नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों द्वारा किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
11 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
13 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
15 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
20 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines