Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर (Jewar) में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Noida International Airport) परियोजना के लिए सरकार की ओर से दूसरे चरण की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन इस चरण में कुछ किसान विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को इन किसानों ने और बेहतर मुआवजे और पुनर्वास की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों के दो समूहों ने किया विरोध
समाचार एजेंसियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों के दो समूहों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि एक समूह के किसान वे हैं, जिनकी जमीनें पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है और इस पर हवाईअड्डे के रनवे का काम चल रहा है।
इन किसानों ने जेवर बांगर एयरपोर्ट टाउनशिप में विरोध प्रदर्शन किया। यहीं पर इस किसानों को आवासीय भूखंड आवंटित किए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि उनके मुआवजे में बढ़ोतरी की जाए। ताकि यह 3,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बराबर हो। उन्होंने कहा कि दूसरे किसानों को भी इसी दर से मुआवजा दिया गया है।
किसानों के दूसरे समूह की है ये मांग
इसके अलावा दूसरा समूह उन किसानों का है, जिनकी जमीनों का अधिग्रहण किया जाना बाकी है। इन किसानों ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा 1 में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि उनके आवासीय भूखंड फलेदा गांव के बजाय मॉडलपुर गांव में आवंटित किए जाएं।
रणहेरा के किसान सुमित सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रशासन हमें ऐसे जगह पर प्लॉट देने की योजना बना रहा है, जहां बारिश के मौसम में यमुना की बाढ़ का पानी आ जाता है। इसके अलावा यह इलाका सड़कों से नहीं जुड़ा है।
जेवर विधायक ने कहा, किसानों को मनाएंगे
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी करने पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि कम से कम 82% किसानों ने हवाई अड्डे के लिए जमीन अधीग्रहण के दूसरे चरण में अपनी सहमति दे दी है। हम विरोध करने वाले किसानों से बात करेंगे और उनके सभी मुद्दों को शासन के आगे रखेंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
5 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines