Digital Arrest Case In Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक परिवार को पांच दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके रखा और उससे एक करोड़ 10 लाख रुपए ठग लिए। बता दें, साइबर अपराधी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डरा-धमकाकर उनसे बड़ी रकम वसूलते हैं। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने शिकायत साइबर क्राइम थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस उपायुक्त (Cyber Crimes) प्रीति यादव के अनुसार, नोएडा सेक्टर-19 में रहने वाले चंद्रभान पालीवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर उसके मोबाइल फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आई और उसका सिम ‘ब्लॉक’ करने की धमकी देते हुए उससे ‘ट्राई’ (Telecom Regulatory Authority of India) से संपर्क करने को कहा गया।
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद शिकायतकर्ता को बताया गया कि उसका मामला मुंबई की साइबर अपराध शाखा के पास है और करीब 10 मिनट बाद खुद को भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने मुंबई के कोलावा पुलिस थाने से पालीवाल को ‘वीडियो कॉल’ की।
पत्नी और बेटी को भी किया डिजिटल अरेस्ट
उस व्यक्ति ने पालीवाल से कहा कि उसके खिलाफ लोगों को डराकर पैसा वसूलने का आरोप है और अलग-अलग जगहों पर 24 मामले दर्ज हैं। धनशोधन के मामले में पालीवाल को डराया गया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उसके खिलाफ जांच कर रहा है।
इसमें बताया गया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के अलावा उसकी पत्नी और बेटी को भी ‘वीडियो कॉल’ करने के बाद ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया और उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, साइबर ठगों ने 5 दिन में उससे एक करोड़ 10 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bahraich Accident में परिवार के 5 लोगों की मौत, ट्रक से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines