यूपी के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 बदमाश घायल हो गया। पुलिस को उसके पास से एक गाड़ी और 5 मोबाइल मिले हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बीती रात थाना सेक्टर 39 दिल्ली ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से सेक्टर 37 की तरफ मुडने वाले कट पर चैकिंग के दौरान भाग रहे अपराधी पर फायरिंग की। जिसमें वह घायल हो गया।
चैकिंग के दौरान मुठभेड़
दिल्ली ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एक कार में सवार कुछ लोग सेक्टर 37 की तरफ दादरी रोड पर आए। उनको देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वो लोग रुके नहीं बल्कि भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उनका पीछा किया गया। अपने पीछे पुलिस को आते देख वो लोग घबरा गए। उनको लगा पुलिस उनको घेरने वाली है और इसी चक्कर में जल्दबाजी में गाडी मोड दी। जहां घबराहट में गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने फिर गाड़ी से उतर कर पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश गोली मारी। वह घायल हो गया, जिसकी पहचान विकास के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, 1 खोखा कारतूस और 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया। घायल आरोपी के अन्य 4 साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनकी पहचान भी कर ली है। इनकी पहचान रंजन पुत्र लक्ष्मण महतो निवासी मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता जेजे कालोनी बबाना दिल्ली, मौ. कुर्बान पुत्र बाबू जान निवासी जेजे कालोनी बबाना दिल्ली, पिन्टू उर्फ संजय पुत्र सलमान निवासी जेजे कालोनी बबाना दिल्ली, अमन पुत्र नन्हें मियां निवासी पटियाली कासगंज जेजे कालोनी बबाना दिल्ली के रूप में हुई है।
इन लोगों के पास से एक गाडी स्विफ्ट डिजायर मिली। इसके अलावा रुमाल में बंधी पैसों की गड्डी, चोरी की एक मोटर साइकिल और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी के सस्पेंड IAS ऑफिसर पर बड़ा एक्शन, 400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का है आरोप
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
43 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines