Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी (Emerald Court society) ने यहां रहने वाले अविवाहित किरायेदारों (Unmarried Tenants) को सोसायटी खाली करने के लिए नोटिस (Notice) थमाया है। इस कार्रवाई के पीछे सोसायटी के नियमों का उल्लंघन करने का हवाला दिया गया है।
नोएडा के सेक्टर-93ए में पॉश सोसाइटी प्रबंधन की ओर से कहा है कि उन्हें सोसायटी के स्थाई निवासियों से शिकायतें मिल रही थीं। इसके कारण पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में रहने वाले किराएदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
कोई नया नहीं, पुराना नियम ही हैः प्रबंधन
एमरॉल्ड कोर्ट रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयभान सिंह तेवतिया ने बताया कि यह कोई नया नियम नहीं है। नोटिस में जो लिखा गया है वह सोसायटी का पुराना नियम है। सोसायटी के कुछ लोगों ने यहां अपने फ्लैटों में पीजी चालू करके उस नियम का पहले ही उल्लंघन किया है। हमें अन्य निवासियों द्वारा इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1600335730722902016
रातोंरात खाली नहीं करना, समय दिया गया
पदाधिकारी ने बताया कि यह नोटिस सोसायटी के नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए है। हमने किसी को रातोंरात खाली करने के लिए नहीं कहा है, बल्कि दो से तीन महीने का समय दिया है। नोटिस नवंबर में जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक अपार्टमेंट का रेंट एग्रीमेंट एक व्यक्ति के नाम पर किया जाता है, लेकिन फ्लैट में पांच, छह या सात लड़कियों को रखा हुआ है।
सुपरटेक के खिलाफ भी लड़ी थी लड़ाई
उन्होंने बताया कि इन सब गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती। बता दें कि इन लोगों को नोटिस देने वाले एमराल्ड कोर्ट रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयभान सिंह तेवतिया हैं, जिन्होंने सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ लोगों की लड़ाई लड़ी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोसायटी के परिसर में अवैध रूप से निर्मित ट्विन टावरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
15 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines