Noida Cyber Crime: दिवाली (Diwali 2022) फैस्टिव सीजन में जहां लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से जमकर खरीदारी की, तो वहीं कई लोग ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी का शिकार भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा में दिवाली के एक सप्ताह में 50 से ज्यादा लोगों के साथ ‘दिवाली धमाका’ के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। पुलिस अब इन मामलों की जांच कर रही है।
शातिरों ने लोगों को भेजे ये मैसेज
नोएडा पुलिस के मुताबिक साइबर शातिरों ने लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजे। इनमें अलग-अलग कंपनियों के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सजावटी व घरेलू सामान, ज्वैलरी और मिठाइयां आदि की खरीद पर भारी छूट देने की बात कही गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ‘दीपावली धमाका’ जैसे लालच दिए गए।
लोगों से लेते थे जानकारी, खाली कर देते थे खाता
पुलिस ने बताया कि लोग जैसे ही शातिरों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते हैं, वैसे ही धोखाधड़ी का शिकार हो जाते। साइबर शातिर लोगों को अपनी बातों में फंसाकर नाम, पैन कार्ड नंबर और बैंक खाते की जानकारी ले लेते थे। इसके बाद उनके पेमेंट वॉलेट और बैंक खातों को खाली कर देते थे। नोएडा पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा में साइबर धोखाधड़ी के करीब 50 मामले सामने आ चुके हैं।
पुलिस ने बताया मदद का तरीका
साथ ही पुलिस ने लोगों से ऐसे शातिरों के जाल में न फंसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फोन पर आए किसी भी लिंक को क्लिक न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ऑनलाइन लेन-देन न करने की भी सलाह दी है। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह 1930 पर कॉल कर सकते हैं या फिर साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
28 mins agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
2 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
3 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
3 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
19 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
19 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines