Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे ने युवती को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। फिर उसके शव को लेकर भाग रहा था। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस ने उसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शव के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जब बताया कि वह शव के साथ क्या करने वाला था? तो पुलिसवालों के होश उड़ गए।
इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी लड़की
मामला मंगलवार देर शाम का है। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती शीतल होशियारपुर की शर्मा मार्केट स्थित इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। देर शाम को गौरव नाम का एक युवक उससे मिलने के लिए पहुंचा। दोनों में बहस हुई तो आरोपी युवक ने उसे मार्केट की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया।
बहन बता कर शव को ले गया पुराना आशिक
युवती के नीचे गिरते ही हड़कंप मच गया। लोग इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपी खुद को युवती का भाई बताकर उसे अस्पताल ले जाने की बोलकर ले ले गया। लेकिन कुछ ही देर में युवती की मौत हो गई। आरोपी उसके शव को लेकर भाग निकला। मार्केट वालों ने युवती के परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद परिवार वाले पुलिस के पास गए।
परिजनों ने बताया, उसका कोई गौरव भाई नहीं है
उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जब मार्केट पहुंच कर जांच की तो पता चला कि युवती का गौरव नाम का भाई ले गया है। इस पर परिवार वाले चौंक गए। बताया कि उसका गौरव नाम का कोई भाई नहीं है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। आरोपी की लोकेशन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मिली।
पहले लिवइन में थे दोनों, अब हो चुके थे अलग
पुलिस ने टीमों को दौड़ा दिया। एक्सप्रेसवे से आरोपी को गिरफ्तार करके शव को बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवती के साथ कई वर्षों से लिवइन में रहा था। कुछ दिनों पहले दोनों में झगड़ा हुआ। युवती उससे रिश्ता तोड़ना चाहती थी, लेकिन आरोपी पीछे पड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर उसने हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी से जब शव को ले जाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे बिजनौर ले जा रहा था, जहां उसे जला देता। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines