Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में बिल्डरों की मनमानी पर नकेल कसने वाली है। अनदेखी या फिर जानबूझकर नियम तोड़ने वाले करने वाले बिल्डरों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) अब सख्ती करने जा रहा है।
नए नियमों के मुताबिक प्राधिकरण अब डिफॉल्टर बिल्डरों के फ्लैटों को सील नहीं बल्कि सीज करेगा। जानकारों की मानें तो यह नियम फ्लैट खरीदारों के लिए काफी फायदेमंद होगा, क्योंकि प्राधिकरण में रोजाना एक बिल्डर की शिकायत आती है।
मनमानी करते हैं बिल्डर, भुगतते हैं बायर्स
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बायर्स और बिल्डरों के बीच विवाद आम बात है। लोगों द्वारा आए दिन बिल्डरों की शिकायतें की जाती है। आरोप लगते हैं कि फ्लैट खरीदते समय बताई जाने वाली सुविधाएं उन्हें नहीं दी गई हैं। इतना ही नहीं बिल्डरों की मनमानी की भी कई बार खबरें और शिकायतें सामने आती हैं। पूर्व में प्राधिकरण की ओर से इन शिकायतों के निस्तारण के तौर पर या तो फ्लैटों को सील किया जाता है या फिर तोड़फोड़ की जाती थी।
बोर्ड की बैठक में पेश होगा ड्राफ्ट
सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोएडा प्राधिकरण अब बिल्डरों के खिलाफ सख्त नियम बनाने जा रहा है। इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे बोर्ड की बैठक में रखकर पास कराया जाएगा। इस नियम के आने के बाद बिल्डरों की मनमानी काफी हद तक कम हो सकती है। कई बार देखा गया है कि नोएडा अथॉरिटी से ग्रुप हाउसिंग का नक्शा पास कराते समय बिल्डर की ओर से कई सुविधाएं दिए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन मौके पर कुछ और ही स्थिति मिलती है।
जल्द बनाए जाएंगे सख्त नियम
नोएडा अथॉरिटी के जीएम प्लानिंग, इश्तियाक अहमद ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में नियमों की अनदेखी या नियमों के विपरीत काम करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक सख्त नियमावली तैयार करने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल्डरों द्वारा हाउसिंग सोसायटी में खाली दिखाई जमीन पर फ्लैट बनाने, पार्किंग के स्थान पर फ्लैट बनाने, ग्रीन बैल्ट पर फ्लैट बनाने समेत बायर्स की बताई सुविधाएं न देने की शिकायतें आती हैं।
प्राधिकरण की ओर से पूर्व में इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बिल्डर के फ्लैटों को सील किया जाता था, लेकिन अब प्राधिकरण सख्त रवैया अपना रहा है। नए निमय के तहत प्राधिकरण शिकायत की जांच के बाद पुष्टि होने पर सीधे उन्हें सीज करेगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
9 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
10 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
10 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
12 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
13 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
13 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
15 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines