Delhi-NCR Air Pollution Impact: नोएडा में प्रदूषण से हालात बेहद गंभीर, इन कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Delhi-NCR Air Pollution Impact: दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा (Noida) में प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वक्त नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में है। हालातों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari) ने शहर में 10 कार्यों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
नोएडा शहर में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए गुरुवार को अधिकारियों के साथ हाई लेवल की बैठक हुई। इसमें प्राधिकरण ने फैसला किया कि नोएडा में हॉट-मिक्स प्लांट और आरएसी तुरंत बंद किए जाएं।
जानकारी के मुताबिक नोएडा में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 469 रहा। दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक स्थिति में है। यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत के अलावा आंखों में जलन होना भी शुरू हो गया है।
इसके साथ ही दमकल विभाग को शहर में छिड़काव के लिए पांच वाटर टेंडर दिए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) के जरिए प्रदूषण सूचकांक की जांच की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों से कुछ समय के लिए बाहरी गतिविधियों को रोकने का अनुरोध किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: