Noida में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी; प्राधिकरण बेच रहा है 338 फ्लैट, 31 जनवरी तक करें आवेदन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए एक खुशखबरी है। नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से यहां के कई सेक्टरों में 338 फ्लैट बेचे जा रहे हैं। इनमें निम्न आय वर्ग (LIG), मध्य आय वर्ग (MIG) और उच्च आय वर्ग (HIG) शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक एलआईजी फ्लैट लकी ड्रॉ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। जबकि प्राधिकरण की ओर से एमआईजी और एचआईजी अपार्टमेंट की ई-नीलामी की जाएगी। इन फ्लैटों को खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग 31 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। ये फ्लैट नोएडा के सेक्टर-52, 62, 71, 99, 118 और 135 में हैं।
नोएडा अथॉरिटी की ओर से फ्लैटों की कीमत कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है। जो स्थान, मंजिल और आकार (साइज) पर निर्भर करेगी। एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों का साइज 66.82 वर्ग मीटर है। इन अपार्टमेंट की कीमत 45 लाख रुपये से 76 लाख रुपये के बीच है।
वहीं मध्यम आय वर्ग के लिए सेक्टर-99 में पांच एमआईजी श्रेणी के फ्लैट हैं। इनका साइज 74 से 91 वर्ग मीटर तक है। प्राधिकरण की ओर से इनकी कीमत 66 लाख से 90 लाख रुपये तक तय की गई है। वहीं हाई इनकम ग्रुप (एचआईजी) के लिए फ्लैट का आकार 180 वर्ग मीटर है। अथॉरिटी ने इनकी कीमत 1 करोड़ 39 लाख से 1 करोड़ 74 लाख रुपये के बीच रखी है।
नोएडा प्राधिकरण की ओर से इन फ्लैटों को खरीदने के लिए आवेदन मांगे हैं। वहीं ई-नीलामी के लिए आवेदन करने लिए प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। साइन अप करें और पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें। इसके बाद ई-सेवा शुल्क का भुगतान करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: