UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने करीब पांच महीने के बाद बुधवार को यमुना डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए फार्महाउस (Farmhouse) के खिलाफ फिर से कार्रवाई शुरू कर दी। दिनभर चली इस कार्रवाई में प्राधिकरण ने सेक्टर-151 के पास कोंडली बांगर गांव के डूब क्षेत्र में 1.2 लाख वर्गमीटर भूमि में फैले करीब 30 फार्महाउस ध्वस्त कर दिए।
120 कर्मचारियों और मशीनों के साथ पहुंची टीम
नौ अर्थमूवर, आठ डंपर और लगभग 120 कर्मचारियों के साथ नोएडा प्राधिकरण, भू-अभिलेख विभाग और सिंचाई विभाग की ओर से संयुक्त रूप से चलाया गया अभियान सुबह से ही शुरू हो गया। प्राधिकरण ने पिछले सोमवार को लेखपालों और सिविल विभाग से हिंडन और यमुना डूब क्षेत्र (बाढ़ के मैदानों) में अतिक्रमण पर एक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।
जानकारी के मुताबिक इस साल मई और जून में प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सेक्टर-135 और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से बनाए गए फार्महाउसों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 124 ढांचों को ध्वस्त किया गया था।
हाईकोर्ट गए थे फार्महाउस मालिक, नहीं मिली राहत
इस साल की शुरुआत में प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद फार्महाउस मालिकों के कई समूहों ने इस पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतु माहेश्वरी को याचिकाकर्ताओं की आपत्तियों को सुनने के बाद आदेश पारित करने का निर्देश दिया था।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि फार्महाउस मालिकों की ओर से दायर आपत्तियों में कोई योग्यता नहीं पाई गई है। यमुना के डूब में कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया गया। नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के तहत यमुना और हिंडन नदी के किनारे अवैध कॉलोनियों और फार्महाउस के हो रहे निर्माणों को गंभीरता से लेते हुए सीईओ ने एक बार फिर अधिकारियों को ऐसे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines