---विज्ञापन---

Noida में तेज रफ्तार जगुआर ने स्कूटी सवार लड़की को कई मीटर तक रौंदा, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक तेज रफ्तार जगुआर (Jaguar) कार ने स्कूटी सवार 24 वर्षीय युवती को रौंद डाला। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग महंगी कारों से रेस लगा रहे थे। कारों की रफ्तार हद से ज्यादा थी। तभी कार […]

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक तेज रफ्तार जगुआर (Jaguar) कार ने स्कूटी सवार 24 वर्षीय युवती को रौंद डाला। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग महंगी कारों से रेस लगा रहे थे।

कारों की रफ्तार हद से ज्यादा थी। तभी कार ने स्कूटी सवार युवती को रौंद डाला। चौंकाने वाली बात यह है पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

---विज्ञापन---

स्कूटी से अपने दफ्तर जा रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-124 में रहने वाली दीपिका त्रिपाठी राजनंदनी स्टेट प्राइवेट लिमिटेड में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। वह अपनी स्कूटी से दफ्तर जा रही थी। तभी सेक्टर-96 में डिवाइडर के पास गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार जगुआर कार ने उसे टक्कर मार दी।

इतना ही नहीं टक्कर के बाद कार दीपिका को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में दीपिका गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

MNC में मैनेजर के पद पर काम करता है आरोपी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सैमुअल एंड्रयू के रूप में हुई है। वह एक एमएनसी में मैनेजर के पद पर काम करता है। पुलिस ने घटना के बाद हादसे की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। उन धाराओं जमानत के बाद छूट गया।

अब पुलिस ने हत्या की धाराओं में बदला मुकदमा

अब पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और जांच के आधार आरोपी कार चालक के खिलाफ दर्ज मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है। नोएडा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सामने आया है कि हादसे में किसी की जान जाने का एहसास होने के बाद भी आरोपी ने तेज रफ्तार में कार चलाई।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 06, 2022 04:18 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola