Good News for Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Noida-Greater Noida West) आने-जाने वालों को महज दो महीने बाद राहत मिलने वाली है। नोएडा प्राधिकरण की ओर कहा गया है कि पृथला फ्लाईओवर परियोजना को 31 मार्च, 2023 तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए काम की गति को तेज कर दिया गया है।
अभी मार्ग पर लगा है डायवर्जन
जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण ने अप्रैल 2023 में फ्लाईओवर को खोलने और लंबे समय से ट्रैफिक डायवर्जन को खत्म करने का लक्ष्य रखा था। वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वाले लोगों को गढ़ी गांव की सड़क और सेक्टर 121 के आंतरिक मार्गों में डायवर्जन लेना पड़ता है।
इतने फीसदी काम हो चुका है पूरा
अधिकारियों ने कहा कि पीक आवर्स में यहां हजारों यात्री ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं, क्योंकि निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एके जैन ने कहा कि फ्लाईओवर का काम काफी तेज और अच्छे स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमने परियोजना पर लगभग 75% काम पूरा कर लिया है। 31 मार्च 2023 तक परियोजना को पूरा करने के लिए काम को तेज कर दिया गया है।
दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था काम
अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले प्राधिकरण ने जुलाई 2022 की समय सीमा तय की थी, लेकिन यह लक्ष्य को पूरा करने में विफल रही। बता दें कि प्राधिकरण ने 24 दिसंबर 2020 को इस परियोजना पर काम शुरू किया था। इस परियोजना का लक्ष्य नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा के दौरान पृथला ट्रैफिक चौराहे पर जाम का सामना करने वाले यात्रियों को सुविधा देना था।
इन इलाकों के लोगों को असुविधा
फ्लाईओवर परियोजना से पहले यहां देखा गया था कि करीब 18 हजार से ज्यादा वाहन यहां रोजाना जाम में फंसते थे। एक सर्वेक्षण में यहां तक कहा गया था कि लगभग 1,25,000 यात्री दैनिक आधार पर यात्रा करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सेक्टर-121, 122, गढ़ी चोखंडी और अन्य आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी असुविधा होती है, क्योंकि सुबह और शाम हजारों लोग लंबे ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines